रांची : आइडीबीआइ, बरियातू शाखा की असिस्टेंट बैंक मैनेजर पूजा प्रकाश की दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी अखिलेश कुमार मंगलम को कांके थाना की पुलिस ने कांके रोड से गिरफ्तार किया है. आरोपी भी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर है. इस मामले में 17 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले में पति के अलावा ससुर अमरेंद्र कुमार सिंह, सास सरिता देवी, ननद अनुपमा, अनुराधा, अंजु, अमृता तथा देवेंद्र व विनीत को आरोपी बनाया गया था.
असिस्टेंट बैंक मैनेजर पूजा की हत्या करने का आरोपी पति हुआ गिरफ्तार
रांची : आइडीबीआइ, बरियातू शाखा की असिस्टेंट बैंक मैनेजर पूजा प्रकाश की दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी अखिलेश कुमार मंगलम को कांके थाना की पुलिस ने कांके रोड से गिरफ्तार किया है. आरोपी भी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर है. इस मामले में 17 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी […]

आरोप लगाया गया था कि कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे, बोड़ेया के लावण्या अपार्टमेंट में पूजा प्रकाश की हत्या दहेज के लिए उक्त अारोपियों ने कर दी थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था. आरोप लगाया गया था कि पूजा से दहेज में रुपये की मांग की जाती थी. उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था.