मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया
रांची : मतदान के दिन (छह मई) राजधानी और आसपास में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. झारखंड में फनी तूफान का असर समाप्त हो गया.
संताल परगना और कोयलांचल के कई जिलों को छूता हुआ यह झारखंड से बाहर चला गया. इसका सबसे अधिक असर घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में दिखा. घाटशिला में करीब 92 मिमी तक बारिश हुई. राजधानी में करीब 17 तथा जमशेदपुर में 82 मिमी के आसपास बारिश हुई. पिछले दो दिनों तक हुई बारिश से कुछ दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा. ज्ञात हो कि तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था.
