रांची़ : ऑटो भाड़ा को लेकर हुआ था चंदन और ललन में विवाद

रांची़ : रातू रोड के न्यू मार्केट चौक के समीप चंदन मालाकार ने ललन यादव पर शनिवार की रात कैंची से हमला किया था़ ऑटो भाड़ा लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद हमला किया गया था़ ललन यादव ने चंदन मालाकार व उसके भाई सोनू को हमले का आरोपी बनाते हुए इस […]

रांची़ : रातू रोड के न्यू मार्केट चौक के समीप चंदन मालाकार ने ललन यादव पर शनिवार की रात कैंची से हमला किया था़ ऑटो भाड़ा लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद हमला किया गया था़ ललन यादव ने चंदन मालाकार व उसके भाई सोनू को हमले का आरोपी बनाते हुए इस संबंध में सुखदेवनगर में प्राथमिकी दर्ज करायी है़
पंडरा के पंचशील नगर निवासी चंदन मालाकार का रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास फूलों की दुकान है़ जबकि रातू रोड दुर्गा मंदिर के पीछे का निवासी ललन यादव ऑटो चलाता है़ दोनों में दोस्ती भी थी. चंदन, ललन के ऑटो से फूल लाया करता था़ इस कारण ऑटो का भाड़ा चंदन के पास बकाया था. उसी काे लेकर शनिवार की रात ललन का विवाद हुआ था़
विवाद के बाद बात काफी बढ़ गयी तो चंदन ने कैंची निकाल कर ललन पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती कराया गया है. हालांकि उसकी स्थिति खतरे के बाहर है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >