रांची : तीन सब स्टेशनों से घंटे भर बाधित रही बिजली

रांची : हटिया ग्रिड में जंफर खराब होने के कारण मंगलवार को बिजली की आपूर्ति एक घंटे से अधिक समय तक बंद थी. इसे दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आइटीआइ सब स्टेशन से दोपहर 2.38 से शाम 4.38 बजे तक बंद थी. इस दौरान पिस्का मोड़, इटकी रोड, बैंक कॉलोनी, पंडरा रोड सहित अन्य […]

रांची : हटिया ग्रिड में जंफर खराब होने के कारण मंगलवार को बिजली की आपूर्ति एक घंटे से अधिक समय तक बंद थी. इसे दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आइटीआइ सब स्टेशन से दोपहर 2.38 से शाम 4.38 बजे तक बंद थी. इस दौरान पिस्का मोड़, इटकी रोड, बैंक कॉलोनी, पंडरा रोड सहित अन्य संबंधित इलाकों को बिजली नहीं मिली.
वहीं, अरगोड़ा, आरएंडडी सेल व कांके फीडर से भी बिजली की आपूर्ति बाधित हुई थी. कोकर के ढेलाटोली इलाके में जले पड़े ट्रांसफारमर को बदल दिया गया है. विभाग के अधिकारी ने बताया कि रात दस बजे तक बिजली बहाल कर दी जायेगी. उधर, रांची के कई इलाके में बिजली की आपूर्ति सामान्य रही. वहीं, कुछ इलाके में स्थानीय खराबी व बारिश के कारण कुछ देर के लिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी थी .
कोकर ग्रामीण व आरएमसीएच सब स्टेशन में मरम्मत का कार्य : कोकर ग्रामीण व आरएमसीएच सब स्टेशन में लाइन मरम्मत का काम चल रहा है. यहां खराब पड़े ब्रेकर से लेकर स्विच आदि को बदला जा रहा है. विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस माह के अंत तक मरम्मत के सभी कार्य पूरे कर लिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >