रांची : 17 को विस में पेश होगा अनुपूरक बजट

रांची : विधानसभा का मॉनसून सत्र 16 जुलाई से आहूत है. पहले दिन नये सदस्यों के शपथ ग्रहण व शोक प्रकाश के साथ कार्यवाही स्थगित होगी. 17 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2018-19 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. अनुपूरक बजट पर केवल एक दिन 18 जुलाई को वाद-विवाद होगा. 21 जुलाई तक चलनेवाले सत्र […]

रांची : विधानसभा का मॉनसून सत्र 16 जुलाई से आहूत है. पहले दिन नये सदस्यों के शपथ ग्रहण व शोक प्रकाश के साथ कार्यवाही स्थगित होगी. 17 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2018-19 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. अनुपूरक बजट पर केवल एक दिन 18 जुलाई को वाद-विवाद होगा. 21 जुलाई तक चलनेवाले सत्र में छह कार्य दिवस होंगे.
सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा अनुमोदित विधेयक की प्रतियां सभा पटल पर रखी जायेंगी. मॉनसून सत्र के पांच कार्य दिवस में हर दिन प्रश्नकाल होगा. वर्तमान सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल कार्य सूची में नहीं है़
उल्लेखनीय है कि भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद झारखंड की राजनीति गरम है. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वहीं सत्ता पक्ष ने संशोधन का विरोध करने पर विपक्ष पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है़ पक्ष-विपक्ष के बीच यह तकरार सदन के अंदर भी दिखेगा. पिछले कई सत्रों से विधानसभा की कार्यवाही बाधित रही है़ विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन के अंदर आक्रमक रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >