24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जिलावार प्रभारी बनाये

रांची : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है़ पार्टी ने निर्देश दिया है कि नगर निकाय चुनाव के लिए जिलाध्यक्षों के साथ को-ऑर्डिनेटर और प्रभारी को समन्वय स्थापित कर निकाय चुनाव लड़ने वालों का आवेदन प्रदेश कार्यालय में जमा करायेंगे़ निकाय चुनाव के लिए पार्टी बेहतर उम्मीदवार चयनित […]

रांची : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है़ पार्टी ने निर्देश दिया है कि नगर निकाय चुनाव के लिए जिलाध्यक्षों के साथ को-ऑर्डिनेटर और प्रभारी को समन्वय स्थापित कर निकाय चुनाव लड़ने वालों का आवेदन प्रदेश कार्यालय में जमा करायेंगे़ निकाय चुनाव के लिए पार्टी बेहतर उम्मीदवार चयनित करने पर जोर दे रही है़
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित निकाय चुनाव समिति की पहली बैठक हुई़ समिति के संयोजक रवींद्र सिंह ने चुनाव को रणनीति बनायी़ इसमें प्रभारी मनोनीत किये गये़
कौन-कौन नेता िकस जिले के प्रभारी मनोनीत किये गये : रांची महानगर, ग्रामीण व खूंटी : नियेल तिर्की, सरायकेला, प सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम : जयशंकर पाठक, पलामू : मानस सिन्हा, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला : राहुल आदित्य, गढ़वा: पप्पू अजहर, दुमका : नरेंद्र कुमार सिन्हा, साहेबगंज, पाकुड़ : डॉ सुशील मुरांडी, हजारीबाग व रामगढ़: मंजू कुमारी, देवघर, जामताड़ा, धनबाद : मनोज कुमार, गिरिडीह, बोकारो : शहजादा अनवर, कोडरमा: संजय पासवान, लातेहार, चतरा : विजय यादव और गोड्डा के लिए राजकुमार भगत को प्रभारी बनाया गया है़
जोनल को-ऑर्डिनेटर की हो चुकी है बैठक
समिति के संयोजक श्री सिंह ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है़ इसकी तैयारी को लेकर जोनल को-ऑर्डिनेटर की बैठक पहले हो चुकी है़ उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष अपने जिलों में इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन भी संकलित कर रह है़ं बेहतर उम्मीदवार का चयन प्राथमिकता होगी़ पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी़ बैठक में केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुलतान अहमद, भीम दास, सूर्यकांत शुक्ला, राजीव रंजन प्रसाद, संजय पांडेय मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें