RANCHI में ई-रिक्शा चालक की गुंडागर्दी : अतिक्रमण हटाने गयी नगर निगम की टीम के अफसर पर गाड़ी चढ़ाकर भागा

रांची : इसे ही कहते हैं चोरी, ऊपर से सीनाजोरी. एक तो बिना परमिट के ई-रिक्शा चला रहा था, ऊपर से नगर निगम के इन्फोर्समेंट ऑफिसर को धक्का मारकर गिरा दिया और उसके ऊपर से ई-रिक्शा चढ़ाकर भाग रहा था. हालांकि, नगर निगम की टीम ने खदेड़ कर उसे धर दबोचाऔर कोतवाली थाना के सुपुर्द […]

रांची : इसे ही कहते हैं चोरी, ऊपर से सीनाजोरी. एक तो बिना परमिट के ई-रिक्शा चला रहा था, ऊपर से नगर निगम के इन्फोर्समेंट ऑफिसर को धक्का मारकर गिरा दिया और उसके ऊपर से ई-रिक्शा चढ़ाकर भाग रहा था. हालांकि, नगर निगम की टीम ने खदेड़ कर उसे धर दबोचाऔर कोतवाली थाना के सुपुर्द कर दिया.

दरअसल, बुधवार को रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अॉफिसर धीरज कुमार मेन रोड में अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शों की जांच करने पहुंचे थे. इसकी क्रम में मेन रोड में बिना परमिट के चल रहे उक्त ई-रिक्शा चालक को पकड़ा गया था. ई-रिक्शा चालक के हिरासत में लिए जाने की सूचना पाकर सभी ई-रिक्शा चालक अलबर्ट एक्का चौक के समीप इकट्ठा हो गये. यहां उन्होंने सड़क के बीचोबीच अपने ई-रिक्शा खड़ा कर सड़क जाम कर दी.

VIDEO : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को चारा घोटाला में 5 साल की सजा, 4 लाख रुपये जुर्माना, सजल बोले : शुक्रिया

चालकों का आरोप था कि रांची नगर निगम के अधिकारी जांच के नाम पर उनका भयादोहन करते हैं. बिना वजह का फाइन लगा दिया जाता है. जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान वहां पहुंचे और ई-रिक्शा चालकों को समझा बुझाकर सड़क को जाम मुक्त कराया.

17 ई-रिक्शा को बिना परमिट के पकड़ा गया : अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने मेन रोड में बिना रूट पास के चल रहे 17 ई-रिक्शा को जब्त किया. टीम ने दो ई-रिक्शा चालकों को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा. इनमें इंफोर्समेंट अफसर धीरज कुमार पर ई-रिक्शा चढ़ाने वाला चालक भी शामिल था. हालांकि, किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराये जाने की वजह से पुलिस ने बाद में दोनों चालकों को छोड़ दिया.

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह, हेमलाल व अन्य की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

आधा दर्जन ठेले जब्त बकरी बजार में रखे गये : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार रात खुद शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया था. इसी वजह से बुधवार को रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसरों का दल मेन रोड में सक्रिय नजर आया. टीम ने सड़क किनारे लगे ठेलों-खोमचों को वाहन में लोड कर बकरी बाजार स्टोर भेज दिया. हालांकि, निगम के इस अभियान को देखते हुए कई ठेला-खोमचे वाले मेन रोड से जुड़ी बाइलेन में घुस गये.

डस्टबिन नहीं मिला, छह दुकानों पर जुर्माना : अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने द्मेन रोड के दुकानों में डस्टबिन की भी जांच की. इस दौरान मेन रोड स्थित मॉडर्न डेंटल क्लिनिक, डेली मार्केट स्थित बेकरी शॉप और एक रेस्टूरेंट समेत छह दुकानों में डस्टबिन नहीं मिला. इस पर 500 की दर से सभी दुकानों से 3000 रुपया जुर्माना वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >