वार्ड 26 में महिला आरोग्य समिति का गठन

रामगढ़ के वार्ड 26 में महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया। पार्षद देवधारी महतो की अध्यक्षता में लक्ष्मी देवी को अध्यक्ष चुना गया। स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा।

रामगढ़. सिविल सर्जन रामगढ़ के निर्देश पर शनिवार को नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 में वार्ड पार्षद देवधारी महतो की अध्यक्षता में महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मी देवी को समिति का अध्यक्ष, कौशल्या कुमारी को कोषाध्यक्ष व सहिया अंजू देवी को सचिव चुना गया.

वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि समिति को सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों को निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समिति की सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया. बैठक में बीटीटी गोला मधु कुमारी, सहिया अर्चना देवी, उमा देवी, शांति देवी, इंदु देवी व ग्रामीणों में मालती देवी, लक्ष्मी देवी, सविता कुमारी, ममता कुमारी, राजकुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >