59 घंटे बाद खत्म हुआ गिद्दी-नयामोड़ मार्ग का जाम, बुधवार से शुरू होगी सड़क की मरम्मत

जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने गिद्दी-नयामोड़ मार्ग से 59 घंटे बाद जाम हटाया। बुधवार से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

गिद्दी. जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार शाम पांच बजे करीब 59 घंटे से चल रहा सड़क जाम आंदोलन समाप्त कर दिया. जर्जर गिद्दी-नयामोड़ मार्ग की मरम्मत का काम बुधवार से शुरू होगा. सीसीएल प्रबंधन की ओर से ओरला मोड़ से छोटकाचुंबा मोड़ तक सड़क की मरम्मत करायी जायेगी.

सड़क की जर्जर स्थिति के विरोध में ग्रामीण छह सितंबर से ठाकुरगोड़ा के पास सड़क जाम कर आंदोलन कर रहे थे. ग्रामीणों की मांग थी कि मार्ग की जल्द मरम्मत करायी जाये और स्थायी समाधान किया जाये. प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 59 घंटे बाद जाम हटा लिया.

ग्रामीणों के अनुसार, जिला प्रशासन ने सड़क की स्थिति की जांच के लिए जांच दल का गठन किया है. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और आरआइओ के कार्यपालक अभियंता शामिल हैं. जांच दल को 14 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है.

आंदोलन समाप्त होने से पहले रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी भी ग्रामीणों से मिलने ठाकुरगोड़ा पहुंचे. ग्रामीणों से बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से सड़क मरम्मत और जांच को लेकर आश्वासन दिया गया.

सड़क जाम आंदोलन में राजकुमार टुडू, नंदकिशोर, पिंटू, लक्ष्मण, मिथुन, अभिषेक, शशिभूषण, नंदा महतो, सुरेंद्र, नंदू, वीरेंद्र, कौशल कुमार, राजेश कुमार और कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >