रामगढ़ छावनी के लिए वित्तीय अनुदान जारी करने का आग्रह

रामगढ़ छावनी परिषद के सीइओ ने झारखंड सरकार से विकास कार्यों और वित्तीय अनुदान के लिए बैठक में विशेष आग्रह किया है.

रामगढ़ः नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव के साथ रांची में आयोजित बैठक में रामगढ़ छावनी परिषद के सीइओ विवेक सिंह ने परिषद से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और वित्तीय मुद्दों को उठाया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि के निर्गमन और पुनर्बहाली, राशि निर्गत नहीं होने अथवा अन्यत्र आवंटित करने के संबंध में स्पष्टीकरण का अनुरोध किया गया.

बैठक में एएमआरयूटी 2.0 अथवा अन्य योजनाओं के तहत भूमिगत सीवरेज नेटवर्क, सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया. इसके अलावा पुराने एनएच-33 के चौड़ीकरण और सुधार तथा चौड़ीकरण संभव नहीं होने की स्थिति में सड़क किनारे फुटपाथ निर्माण का भी अनुरोध किया गया. प्रधान सचिव ने सभी विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >