गोला के जंगल में हाथियों का डेरा, खेतों की रखवाली से भी डर रहे किसान

रामगढ़ के चोपादारू जंगल में दो जंगली हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं.

गोला. गोला वन क्षेत्र के चोपादारू जंगल में सोमवार सुबह दो जंगली हाथियों के पहुंचने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. जंगल में हाथियों को विचरण करता देख ग्रामीण सतर्क हैं. ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में जंगली हाथियों का विचरण लगातार जारी है. शाम ढलते ही हाथियों के गांवों और खेतों की ओर रुख करने से लोगों की चिंता बढ़ जाती है.

हाथी खेतों में लगी फसलों को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर देते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से मिलने वाला फसल क्षति मुआवजा वास्तविक नुकसान की तुलना में काफी कम है. हाथियों के भय से जंगल से सटे गांवों के लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है. किसान रात में खेतों की निगरानी करने से भी डरते हैं. कई ग्रामीण पूरी रात जागकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने को मजबूर हैं.

हाथियों की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचकर उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार हाथी कुछ समय बाद फिर उसी क्षेत्र में लौट आते हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित निगरानी दल तैनात करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और फसल क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >