कुजू से धनेश्वर - प्रदीप की रिपोर्ट
कुजू. रामगढ़ स्थित आरएच पब्लिक स्कूल, बुढ़ाखाप में शनिवार को ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से सामने रखा.
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया. इसके बाद विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया.
विद्यालय की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, प्रबंधक संतोष कुमार महतो एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं घनश्याम महतो, संतोष महतो, शिव प्रसाद, शंकर महतो, निलेश कुमार, नोमन अंसारी, कौलेश्वर महतो, राजू करमाली, शहनाज प्रवीण, देवंती कुमारी, कविता कुमारी, किरण कुमारी, ममता कुमारी, पबीता कुमारी, बबीता कुमारी, रेखा कुमारी एवं ममता कुमारी समेत विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
