वेस्ट बोकारो में मिले छह कोरोना पॉजिटिव

वेस्ट बोकारो में मिले छह कोरोना पॉजिटिव

घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में शुक्रवार को छह नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. जांच के लिए 30 लोगों का सैंपल लिया गया था. इनमें से दो टाटा स्टील के कर्मचारी, दो टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में काम करने वाले वेंडर्स के कर्मचारी व दो टाटा स्टील कर्मचारी के परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इन्हें आइसोलेट किया गया.

शुक्रवार को 10 लोगों का रिसैंपल लिया गया गया. इनमें से नाै लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी. केवल एक की रिपोर्ट दुबारा पॉजिटिव पायी गयी. होली क्रॉस कोविड केयर सेंटर (हॉस्पिटल) में शुक्रवार शाम पांच बजे तक वेस्ट बोकारो के दोनों कोरोना संक्रमित वेंडर्स कर्मचारी को आइसोलेट किया गया.

इस सेंटर से एक कोरोना संक्रमित मरीज को होम आइसोलेशन में भेजा गया. एक को बेहतर इलाज के लिए सीसीएल के नयीसराय कोविड हॉस्पिटल रेफर किया गया. होली क्रॉस कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को स्वस्थ होकर 18 लोग अपने घर चले गये. इस सेंटर में अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गयी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >