शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग बना जनांदोलन, दूसरे दिन गोला से रांची की ओर बढ़ी पदयात्रा

Shibu Soren News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इसने जनांदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है. उनके पैतृक गांव नेमरा से रांची तक की पदयात्रा शनिवार को गोला से आगे बढ़ी. रविवार को पदयात्रा राजधानी रांची पहुंचेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग करेगी.

Shibu Soren News| गोला (रामगढ़), राजकुमार : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरोणपरांत ‘भारत रत्न’ देने की मांग अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा से राजधानी रांची तक तीन दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत हुई. पदयात्रा की शुरुआत गुरुजी के पैतृक आवास के समीप की मिट्टी को कलश में भरकर किया गया. यह कलश पदयात्रा के साथ रांची तक ले जाया जायेगा. इसे राज्यपाल को सौंपा जायेगा. राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसमें मांग की जायेगी की झारखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित कया जाये.

शिबू सोरेन के योगदान को मिला जनसमर्थन

पदयात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि समाज सुधारक और आंदोलनकारी भी थे. उन्होंने आदिवासी समाज को नशामुक्ति, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक किया. झारखंड राज्य के गठन की ऐतिहासिक लड़ाई में उनके योगदान को सभी जानते हैं. इसलिए गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

रेखा सोरेन ने राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं को सौंपा कलश

पदयात्रा की शुरुआत रामगढ़ जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन (गुरुजी की भतीजी) ने राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं को कलश सौंपकर किया. उन्होंने कहा कि गुरुजी की स्मृतियों को संरक्षित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना हर झारखंडवासी का कर्तव्य है. पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रात्रि विश्राम गोला में, 7 को रांची पहुंचेगी यात्रा

राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने बताया कि 3 दिवसीय शुक्रवार को शुरू हुई. रात में सभी लोगों ने गोला में रात्रि विश्राम किया. इसके बाद शनिवार सुबह फिर यात्रा शुरू हुई. रविवार को यात्रा रांची पहुंचेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा.

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग जनभावनाओं की एकजुट आवाज

पदयात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि गुरुजी ने सदैव गरीब, मजदूर और किसानों के लिए आवाज बुलंद की. उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, समाज के उत्थान के लिए थी. आज झारखंड ही नहीं, पूरे देश में लोग मानते हैं कि गुरुजी को भारत रत्न मिलना चाहिए.

Shibu Soren News: पदयात्बरा में ये लोग हैं शामिल

पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इनमें राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सावन लिंडा, उमेश साहू, नितेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, रोहित यादव, सोनू गुप्ता, आर्यन मेहता, बबलू करमाली, दिलीप यादव, अमित वर्मा, रौनक सिंह सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं. यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने ‘गुरुजी अमर रहें’ और ‘भारत रत्न शिबू सोरेन’ के नारे भी लगा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश, झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित

शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिले भारत रत्न, महुआ माजी और राजेश कच्छप की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >