24 घंटे में महज पांच घंटे बिजली, केदला के चार गांवों में गहराया संकट

केदला के कई गांवों में इन दिनों बिजली की भारी कटौती का सामना करना पड़ रहा है. मात्र 5 घंटे बिजली मिलने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, खासकर बच्चों की पढ़ाई और पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है.

केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट

केदला. इन दिनों बंजी से लेकर बिरहोर टोला तक बिजली की आंखमिचौली से ग्रामीण काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बंजी, बिरहोर टोला, टांग टोला व करमटिया गांव में बिजली की उपलब्धता काफी कम हो गयी है. 24 घंटे में मात्र पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है. इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है.

बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चल पा रहा है, जिसके कारण पानी की समस्या भी पैदा हो गयी है. इस समस्या को लेकर जल्द ही कुजू स्थित बिजली विभाग के एसडीओ से मिलकर इसका समाधान कराने की मांग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >