कटिया चौक में सजा विश्वकर्मा पूजा पंडाल, विधायक रोशन लाल चौधरी ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में विश्वकर्मा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा किया गया. विधायक ने श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को पूजा की शुभकामनाएं दीं.

पतरातू. ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के न्यू मार्केट कटिया चौक टेकर स्टैंड में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा पंडाल का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं.

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं. देश के विकास में मजदूरों, कारीगरों, इंजीनियरों, मिस्त्रियों, तकनीशियनों और सभी श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है. विश्वकर्मा पूजा मेहनत, हुनर और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देती है.

उन्होंने कहा कि सभी को अपने काम और औजारों का सम्मान करते हुए अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए.

मौके पर भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो, अनिल कुमार सिंह, आनंद कुमार महतो, गणेश कुमार ठाकुर, नंदकिशोर महतो, छोटू साव, रवि महली, शिव कुमार, सनोज यादव, लीलू कुमार, राजन महतो, बिरजू महतो, सुखन महतो, मनीष कुमार, सुनील कुमार, पंकज महतो, गोविंद महतो, राहुल कुमार, सिकंदर कुमार, विकास कुमार, गौरी शंकर कुमार, आकाश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >