आरईसी पिचपरफेक्ट 2.0 में नवाचार का दिखा दम, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित आरईसी पिचपरफेक्ट 2.0 में 70 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने अपने नवाचारी विचारों का प्रदर्शन किया.

चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (जी-एसएसी) के तत्वावधान एवं इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के मार्गदर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता ‘आरईसी पिचपरफेक्ट 2.0’ ने झारखंड के युवा नवप्रवर्तकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया. तीन दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम 26 जुलाई को घोषित किया गया.

प्रतियोगिता में राज्य के 70 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान से जुड़े 55 नवाचारी विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ग कक्षा चौथी से सातवीं, आठवीं से दसवीं तथा ग्यारहवीं से बारहवीं में किया गया. प्रथम वर्ग में प्रस्तावित उच्च विद्यालय, बगीचा दुलमी की संध्या कुमारी ने प्रथम, सेंट ऐन्स स्कूल के रियांश मुखर्जी ने द्वितीय तथा रायहान इस्लाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

द्वितीय वर्ग में डीएवी मॉडल स्कूल, धनबाद की रित्तिका कुमारी, राहुल कुमार एवं पिंकी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया. तृतीय वर्ग में डीएवी मॉडल स्कूल, धनबाद के आर्यन राज, रोजी चंद्रा एवं शिखा कुमारी ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए.

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के संकाय प्रभारी डॉ. नजमुल इस्लाम ने कहा कि आरईसी पिचपरफेक्ट 2.0 विद्यालय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महाविद्यालय की सबसे बड़ी पहलों में से एक है. छात्र स्वयंसेवकों ने 70 से अधिक विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच विकसित करने तथा सामाजिक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा नवप्रवर्तकों की पहचान कर उन्हें नवाचार, अनुसंधान एवं उद्यमिता से जोड़ना है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्रावणी रॉय ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता भविष्य में भी झारखंड में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की संस्कृति को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच बनी रहेगी.

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. आशीष नारायण, आवेश कुमार सिंह, डॉ. मो. दानिश मुस्तफा, डॉ. आयनी नंदी, प्रियरंजन सिंह, डॉ. मनोज दास एवं अभिषेक कुमार कश्यप ने किया. आयोजन को सफल बनाने में रूपम कृष्ण पाल, अरुणाभ दत्ता तथा डॉ. आशीष नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेंद्र कुमार

सुरेंद्र कुमार चितरपुर क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ लगभग 30 वर्षों से जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. वह निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >