80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा होली क्रॉस स्कूल, बच्चों ने दी आकर्षण प्रस्तुतियां

वेस्ट बोकारो के होली क्रॉस स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और विजेताओं को सम्मानित किया गया.

घाटोटांड़ (रामगढ़): होली क्रॉस स्कूल, वेस्ट बोकारो में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के क्वायरी एबी हेड ऑफ ऑपरेशंस प्रवीण वर्मा ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया.

कक्षा 11 ‘ए’ की छात्रा सुहानी सिंह ने स्वागत भाषण दिया. विद्यालय के म्यूजिकल क्लब के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी. वहीं, प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया.

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

समारोह के दौरान सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और टीमों को सम्मानित किया गया. सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की टीम को मुख्य अतिथि प्रवीण वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रवीण वर्मा ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और समाज व राष्ट्र के कल्याण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया. समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >