रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड के गंडके गांव के ग्रामीणों ने नेचुरल गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का विरोध किया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर परियोजना को गांव के बाहर से ले जाने की मांग की.
ग्राम सभा की सहमति नहीं लेने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, हजारीबाग द्वारा परियोजना का काम किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए ग्राम सभा की सहमति नहीं ली गई और रैयतों को आधिकारिक सूचना भी नहीं दी गई. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी गठित, नानूराम गोयल अध्यक्ष और शंकर लाल अग्रवाल बने मंत्री
उपजाऊ जमीन से गुजर रही योजना पर आपत्ति
ग्रामीणों ने कहा कि वे परियोजना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन गांव के बीचों-बीच उपजाऊ धान की खेती वाली जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. इससे किसानों को नुकसान होगा. इसलिए परियोजना को गांव के बाहर से ले जाने की मांग की गई.
मुखिया ने रखी ग्रामीणों की मांग
दोहाकातू मुखिया कलावती देवी ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत गैरमजरूआ जंगल झाड़ी भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र को लेकर ग्राम सभा बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण परियोजना के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उपजाऊ जमीन बचाने के लिए इसे गांव के बाहर से ले जाने की मांग कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में सावन महोत्सव का आयोजन, गीत-संगीत और नृत्य से सजा कार्यक्रम
कई ग्रामीण रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में मुखिया कलावती देवी, जतरू महतो, रंजीत गंझू, हराधन मुंडा, हीरालाल महतो, अरविंद मुंडा, जगदीश महतो, रामेश्वर महतो, मुकेश महतो, योगेंद्र गंझू, ठाकुरदास महतो, रघुनाथ महतो, राजेश गोडायत सहित कई ग्रामीण शामिल थे.
ये भी पढ़ें: मरकच्चो में 10 लाख के मोबाइल उड़ा ले गये चोर, भागते समय छोड़ गये सुराग; जांच में पुलिस जुटी
