रामगढ़ : पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026, दिनांक 17/08/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों में महताब आलम (24 वर्ष), पिता मोहम्मद नईम, स्थायी पता सरैयाडीह, थाना पदमा, जिला हजारीबाग और वर्तमान पता जयनगर, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ शामिल है. वहीं दूसरा अभियुक्त अरबाज खान उर्फ सोनू (24 वर्ष), पिता कल्लु खान, पता-रोचाप, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ तथा वर्तमान पता भोला गैराज, बिना टॉकीज मेन रोड, पतरातू का रहने वाला है. ये भी पढ़ें: कोडरमा में बिरहोर महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू, स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने गांव के बाहर से पाइपलाइन बिछाने की मांग की
