राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामगढ़ में 29 अगस्त को ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, पुरुष 10 और महिला 6 किमी दौड़ में लेंगी हिस्सा

रामगढ़ में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन. विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

रामगढ़: जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 29 अगस्त (शनिवार) को रामगढ़ में ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. “खेलें, दौड़ें, स्वस्थ रहें” के संदेश के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में केवल रामगढ़ जिले के स्थानीय खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. यह प्रतियोगिता खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ पटेल चौक से शुरू होगी, जबकि महिला वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ छावनी फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होगी. दोनों वर्गों के प्रतिभागियों को सुबह 05:00 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने गांव के बाहर से पाइपलाइन बिछाने की मांग की

विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5000, द्वितीय को ₹3000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2000 की नकद राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

पंजीकरण की जानकारी

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 27 अगस्त 2026 तक जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ में संपर्क कर निबंधन करा सकते हैं. पंजीकरण के समय आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. इसको लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है- 7250433750 / 7488305211. जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मकई तोड़ने के विवाद में सुनील ठाकुर की मौत, 15 घंटे शव रखकर गिरफ्तारी की मांग; मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >