रामगढ़ में आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह से वाहन चेकिंग अभियान शुरू, छात्रों पर विशेष नजर

रामगढ़ में जेपीएससी और एसएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने वाहनों की सघन जांच शुरू की. पटेल चौक पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है.

रामगढ़: रांची में चल रहे जेपीएससी और एसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रामगढ़ में भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज सुबह से ही शहर में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पटेल चौक स्थित होटल सैनी के समीप सुबह करीब 5 बजे से चेकिंग अभियान शुरू किया गया, जहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. इस दौरान बसों को प्राथमिकता के आधार पर जांच के बाद रांची के लिए रवाना किया जा रहा है.

संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन वाहनों के कागजात और फिटनेस सही पाये जा रहे हैं, उन्हें ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है. वहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

छात्रों पर भी प्रशासन की नजर

चेकिंग के दौरान पढ़ाई से जुड़े छात्रों पर भी प्रशासन की विशेष नजर है, ताकि आंदोलन से जुड़े किसी भी तरह के अप्रिय स्थिति को रोका जा सके. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >