रामगढ़ : जेएलकेएम के जिला सचिव प्रभु दयाल महतो कपरफूटूवा गेट के समीप गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में उनके दायें पैर के घुटने में गंभीर चोट लगी. वहीं, माथे में चार और गाल में तीन टांके लगे हैं.
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रामगढ़ रेफर किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर गुरुवार को उनके पैर का ऑपरेशन किया जायेगा.
प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने अस्पताल पहुंचकर प्रभु दयाल महतो का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
