रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की तैयारी तेज, आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी; अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी

रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों संग बैठक की. उन्होंने भर्ती के सभी चरणों को पारदर्शी और नियमानुसार पूरा करने का निर्देश दिया है.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

रामगढ़. होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं भर्ती समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में भर्ती प्रक्रिया की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों को निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी एवं नियमानुसार पूरा करने का निर्देश दिया गया.

सभी आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी

बैठक में कमांडेंट होमगार्ड नीलिमा सोरे ने बताया कि भर्ती के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है. इस पर उपायुक्त ने नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करने तथा रद्द किए गए आवेदनों की सूची कारण सहित जारी करने का निर्देश दिया, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे.

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार होगा रोडमैप

उपायुक्त ने भर्ती समिति के साथ समन्वय स्थापित कर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन का विस्तृत रोडमैप तैयार करने को कहा. उन्होंने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा, अनुशासन एवं नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: रांची में स्वच्छता अभियान: सड़क किनारे से हटाया कचरे का ढेर, अब खुले में कचरा फेंका तो लगेगा ₹2 हजार जुर्माना

सिदो-कान्हू मैदान का किया निरीक्षण

बैठक के बाद उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ सिदो-कान्हू मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा के विभिन्न इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए मैदान की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने इवेंट्स के अनुरूप विस्तृत प्लान तैयार करने तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

‘अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो’

उपायुक्त ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन हो तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा, डीआईओ मनीष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: वाराणसी में मुठभेड़: UP ATS की कार्रवाई में चतरा का 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू ढेर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >