रामगढ़ के 'चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई स्कूल' में गणेश चतुर्थी की धूम, विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से जीवंत की कथा

रामगढ़ के चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाट्य प्रस्तुतियों से मन मोहा. विद्यालय की निदेशिका गीतांजलि जाजू ने गणेश चतुर्थी के महत्व पर प्रकाश डाला.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

रामगढ़. चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय रांची रोड मरार रामगढ़ में विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता एवं बुद्धिदाता भगवान श्री गणेश की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पूरे भक्तिभाव से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, ज्ञान और सफलता की कामना की.

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण के बीच विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूरे विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा मोरया, सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची, नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बन गया.

भक्ति गीत और नृत्य से मन मोहा

गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी. बच्चों ने भगवान श्री गणेश की भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला.

नाट्य प्रस्तुति में जीवंत हुई गणेश प्राकट्य की कथा

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्री गणेश के प्राकट्य से जुड़ी पौराणिक एवं आध्यात्मिक कथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही. विद्यार्थियों ने भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु, भगवान ब्रह्मा तथा श्री गणेश सहित विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हुए कथा को जीवंत कर दिया. बच्चों के अभिनय, संवाद, वेशभूषा और प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया. नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के जन्म, माता-पिता के प्रति उनके समर्पण तथा बुद्धि और विवेक के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

गीतांजलि जाजू ने बताया गणेश चतुर्थी का महत्व

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणेश चतुर्थी के पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभारंभ के प्रतीक हैं. जीवन में किसी भी कार्य को बुद्धि और विवेक के साथ करने से कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है तथा असंभव प्रतीत होने वाले कार्यों को भी सफलता में बदला जा सकता है.

उन्होंने गणेश उत्सव के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेश उत्सव की परंपरा को बढ़ावा दिया था. इसका उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना तथा उनमें राष्ट्रीय चेतना और देश की स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी था. उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान गणेश के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए ज्ञान, अनुशासन, एकता, बुद्धि और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर

विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सफल आयोजन के लिए जताया आभार

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य नेहा बनर्जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्सवमय रहा. विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गणेश चतुर्थी के संदेश को आत्मसात किया. कार्यक्रम का समापन भगवान श्री गणेश की आरती एवं सभी के सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की मंगलकामना के साथ हुआ.

ये भी पढ़ें: राजा मेदिनीराय की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भड़का लोगों का गुस्सा: पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >