रामगढ़: डीजे कॉम्पटिशन देखने के दौरान हादसा, जर्जर मकान का छज्जा टूटने से 10-12 युवक नीचे गिरे

रामगढ़ के सांडी में डीजे मुकाबला देखने के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. जर्जर मकान के छज्जे पर क्षमता से अधिक युवक चढ़ने के कारण वह टूटकर गिर गया, जिसमें 10-12 युवक घायल हो गए. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

रजरप्पा से शंकर पोद्दार की रिपोर्ट

रजरप्पा : रामगढ़ के रजरप्पा-सांडी मार्ग पर सांडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय मायल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल सोमवार को डीजे मुकाबला देखने के लिए सड़क किनारे स्थित एक पुराने व जर्जर मकान की छत पर क्षमता से अधिक युवक चढ़ गए. अत्यधिक भार पड़ने के कारण अचानक छत का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे उस पर खड़े करीब 10 से 12 युवक सीधे नीचे आ गिरे. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई बड़ी अनहोनी या जनहानि नहीं हुई. घटना में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. हादसे के तुरंत बाद आयोजकों ने डीजे के माध्यम से अनाउंसमेंट कराकर लोगों से किसी भी जर्जर इमारत की छत या छज्जे पर न चढ़ने की अपील की.

डीजे कॉम्पटिशन देखने जुटी थी भारी भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सांडी स्थित राज बल्लभ प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 'डीजे अंकित पेटरवार' और 'डीजे सोनाक्षी गोला' के बीच कॉम्पटिशन आयोजित किया गया था. इस मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में युवक-युवतियां मौके पर रुक गए. भीड़ इतनी बढ़ गई कि रजरप्पा मोड़-सांडी मार्ग पर काफी देर तक आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और लंबा जाम लग गया. लोग डीजे मुकाबला देखने के लिए आसपास की छतों पर चढ़ने लगे, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें: JPSC धांधली मामले में पांच आरोपियों की बेल पर सुनवाई, CID ने कोर्ट में सौंपी 1000 पन्नों की केस डायरी

रजरप्पा मंदिर से सिद्धेश्वर धाम तक निकली थी भव्य कांवर यात्रा

यह पूरा घटनाक्रम सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ. इस अवसर पर सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर से सिद्धेश्वर धाम रामगढ़ तक भव्य कांवर यात्रा निकाली गई थी. कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे और इसी यात्रा के मार्ग में कांवरियों व युवाओं के मनोरंजन और स्वागत के लिए सांडी में डीजे प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था.

ये भी पढ़ें: बरवाअड्डा थानेदार से गाली-गलौज: विधायक जयराम पर कार्रवाई की मांग, धनबाद पुलिस का काम करने से इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >