चाड़ी पंचायत में नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या दूर होने की उम्मीद

चाड़ी पंचायत में झारखंड सरकार के मंत्री के प्रयासों से नया ट्रांसफार्मर चालू हो गया है. झामुमो नेता साजिद आलम ने इसका उद्घाटन किया. यह बिजली समस्या को दूर करने और पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

गोला. चाड़ी पंचायत में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के प्रयास से उपलब्ध कराये गये नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला संयोजक मंडली सदस्य साजिद आलम ने किया. उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास को लेकर वे तत्परता से कार्य करेंगे.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, आवास, सड़क, बिजली और पेयजल समेत अन्य समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. उनका उद्देश्य पूरे गोला प्रखंड का विकास करना है. ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर मुनाजिर अंसारी, इकराम हुसैन, तनवीर आलम समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >