सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने किया रक्तदान, बोले- एक यूनिट रक्त बचा सकती है जान

रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को प्रेरित किया।

रामगढ़ : सिविल सर्जन कार्यालय रामगढ़ में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के मार्गदर्शन व नेतृत्व में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आम नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार समेत कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.

शिविर का उद्घाटन करते हुए डॉ अनिल कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है. एक छोटा सा प्रयास किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है. स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मी समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है. अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने बेहतर उदाहरण पेश किया है.

स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सिविल सर्जन की प्रेरणा से क्षेत्रीय समन्वयक आइइसी सुनील कुमार मधुकर, स्टोर इंचार्ज आशीष कुमार सिन्हा, डीडीएम आइडीएसपी सुकांत पांडेय, वीसीसीएम संदीप कुमार, लिपिक अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान किया.

इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए इससे जुड़े भ्रमों से दूर रहने की अपील की गयी. बताया गया कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.

शिविर के समापन पर डॉ अनिल कुमार ने रक्तदान करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पूरी टीम को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >