पतरातू. पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर पतरातू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पीटीपीएस बिरसा मार्केट स्थित 99 स्टोर में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने 290 ग्राम गांजा बरामद किया. कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग युवक को पकड़ा गया, जिसे निरुद्ध कर लिया गया है.
छापेमारी अभियान में दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी एसके गुप्ता एवं एएसआइ सुजीत कुमार शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
