राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

रामगढ़. गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा अरुण से प्रथम तक के बच्चों ने राधा- कृष्ण के रूप में सजकर पूरे विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय बनाया. मौके पर कार्यक्रम प्रमुख बबीता रानी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागृति पैदा होती है. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल ने कहा इन प्रतियोगिताओं में माताओं का अधिक योगदान होता है. उनके बिना हम इस प्रकार के प्रतियोगिता की कल्पना भी नहीं कर सकते. विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण ने कहा कि विद्या भारती में अपनी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य प्रारंभ से किया गया है. कृष्ण रूप में रियांश देव, रक्षित कुमार, मयन कुमार व राधा रानी रूप में तनिष्का कुमारी, शांभवी कुमारी, सौम्या को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

कान्हा के द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम ने सभी का मन मोहा. सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की. इस मौके पर निर्णायक के रूप में संजना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, अंजू बरेलिया, नीति सहाय के अलावा बबीता कुमारी, पद्मावती सिंह, शालू कुमारी, अनुजा कुमारी, मुस्कान कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >