रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी को रोकने एवं महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. रामगढ़ पुलिस के द्वारा जिला के सभी थाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं संवेदनशील स्थानों, मार्गों पर प्रहरी पहल की जा रही है.
गुरूवार को छोटानागपुर कॉलेज रामानगर में भी इसका पहल किया गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया. पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं छेड़खानी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर विशेष निगरानी रखी.
