पुलिस कार्यालय के इतने करीब घर में चोरी, दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने उड़ाया सामान

पतरातू इंस्पेक्टर कार्यालय के पास पुलिस जवान के बंद घर में चोरी. चोरों ने जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस जवान के बंद घर को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना पतरातू इंस्पेक्टर कार्यालय से महज करीब 30 मीटर की दूरी पर स्थित आवास की है. चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार भट्ट पलामू जिला पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पदस्थापित हैं. उनकी माता रक्षाबंधन के अवसर पर अपने पैतृक निवास बिहार गई हुई थीं. बुधवार को जब वह वापस पतरातू स्थित आवास पहुंचीं तो घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली. अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था.

जांच करने पर घर में चोरी होने की जानकारी मिली. घटना की सूचना तत्काल पड़ोसियों और पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी. हालांकि, चोरी गए सामान की कुल कीमत और जेवरात का पूरा विवरण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >