अस्पताल के निदेशक डॉ सिद्धार्थ पांडे से मिला पेंशनर कल्याण समाज का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

रामगढ़ में पेंशनर कल्याण समाज ने अस्पताल निदेशक डॉ सिद्धार्थ पांडे से मुलाकात की। पेंशनरों को इलाज और दवाओं पर मिलेगी विशेष छूट, जानें पूरी जानकारी।

रामगढ़. रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में छावनी परिषद सार्वजनिक अस्पताल के निदेशक डॉ सिद्धार्थ पांडे से मिला. इस दौरान अस्पताल के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ पंकज बनर्जी भी उपस्थित थे. डॉ सिद्धार्थ पांडे ने पेंशनरों व उनके आश्रितों को अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पेंशनरों व उनकी आश्रित पत्नी को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, अत्याधुनिक जांच पर 30 प्रतिशत व दवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा. प्रत्येक माह 25 से 30 तारीख तक पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में हृदय, किडनी सहित विभिन्न रोगों के उपचार, अत्याधुनिक जांच व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध है. प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रबंधन व छावनी परिषद की इस पहल के लिए आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, संरक्षक दिलीप साहा, दूधेश्वर महतो व सरजू गहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >