एक के बाद एक मालगाड़ियां, 45 मिनट तक बंद फाटक, पतरातू में बढ़ी लोगों की परेशानी

पतरातू रेलवे फाटक पर मालगाड़ियों की आवाजाही के कारण घंटों जाम लग रहा है. स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को हो रही भारी परेशानी, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग.

पतरातू. पतरातू रेलवे फाटक इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. एक ओर इस रेलखंड पर लगातार मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है, वहीं दूसरी ओर फाटक के बार-बार और लंबे समय तक बंद रहने से सड़क पर जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है. फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगना अब आम बात हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार एक साथ तीन-चार मालगाड़ियों को पार कराने के लिए रेलवे फाटक को 30 से 45 मिनट तक लगातार बंद रखा जाता है. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. स्कूली बच्चे, नौकरी-पेशा लोग और जरूरी काम से निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. जाम में एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहन फंसने का खतरा भी बना रहता है.

ओवरब्रिज निर्माण के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही

इधर, पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है. निर्माण को देखते हुए मार्ग पर बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. इसके बाद भी कई भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग से होकर गुजर रहे हैं. फाटक बंद रहने और भारी वाहनों की मौजूदगी से जाम की समस्या और विकराल हो जाती है. स्थानीय लोगों ने प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है.

सड़क यातायात का भी रखा जाये ध्यान

लोगों का कहना है कि मालगाड़ियों का परिचालन रेलवे व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन इसके कारण सड़क यातायात को लंबे समय तक बाधित नहीं किया जाना चाहिए. एक-दो मालगाड़ियों के गुजरने के बाद फाटक खोलकर यातायात सामान्य करने की व्यवस्था होनी चाहिए. लोगों ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर फाटक संचालन की व्यवस्था दुरुस्त कराने और ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >