पतरातू डैम का जलस्तर 1326.4 RRL पर पहुंचा, लगातार बारिश होते रही तो खोले जा सकते हैं फाटक

पतरातू डैम का जलस्तर 1326.4 आरआरएल तक पहुंचा. लगातार बारिश के कारण प्रशासन अलर्ट पर है और लोगों को डैम क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.

18 पीटीआर में डैम के फाटक का दृष्य पतरातू : पतरातू डैम का जलस्तर बढ़कर 1326.4 आरआरएल पर पहुंच गया है. हालांकि फिलहाल डैम की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. लगातार हो रही बारिश और डैम में पानी के प्रवाह पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है.

डैम में पानी का फ्लो बढ़ने पर खुलेगा फाटक

शेष परिसंपत्ति के प्रशासन एसके पंडा ने बताया कि यदि बारिश लगातार जारी रहती है और डैम में पानी का फ्लो बढ़ता है, तो जलस्तर 1327.5 आरएल तक पहुंचने पर डैम के फाटक खोले जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है. बारिश और जल प्रवाह की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

डैम में नहाने और सेल्फी-वीडियो बनाने से बचें

अधिकारियों ने आमजनों से डैम क्षेत्र में नहाने, सेल्फी लेने अथवा वीडियो बनाने के लिए जाने से बचने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में डैम क्षेत्र में जाना जोखिम भरा हो सकता है. लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए डैम के जल क्षेत्र से दूर रहने का अनुरोध किया गया है.

ये भी पढ़ें: मानसून में पतरातू डैम पर्यटन स्थल बना जानलेवा, डेंजर जोन में सेल्फी ले रहे पर्यटक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >