बरकाकाना कॉलोनी में कोराना मरीज पाये जाने से लोगों में दहशत

सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना में शनिवार को कोरोना मरीज पाये जाने से दहशत है. कॉलोनी के बैंक मुहल्ला से पहला संक्रमित मरीज मिला है. उक्त संक्रमित मरीज उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत है. संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मरीज को अस्पताल ले जाया गया है.

बरकाकाना : सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना में शनिवार को कोरोना मरीज पाये जाने से दहशत है. कॉलोनी के बैंक मुहल्ला से पहला संक्रमित मरीज मिला है. उक्त संक्रमित मरीज उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत है. संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मरीज को अस्पताल ले जाया गया है. घनी आबादी क्षेत्र में रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर के बाद से लोग दहशत में हैं. दुकानों में सामाजिक दूरी के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है. पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा चाय की दुकानों में भीड़ देखी जा रही है. बरकाकाना ओपी पुलिस ने कई बार चाय दुकानदारों को चेतावनी भी दी है. इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं.

भदानीनगर : चोरधरा में मिला कोरोना पॉजिटिव

भदानीनगर. चोरधरा पंचायत के धूमनटांड़ टोला में शनिवार को एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. रिपोर्ट आने के बाद युवक को कोविड अस्पताल ले जाया गया. यह युवक रामगढ़ समाहरणालय में गार्ड था. समाहरणालय में पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद इसे भी होम कोरेंटिन किया गया था. जिसकी सैंपल जांच शनिवार को पॉजिटिव निकली.

पतरातू अंचल का कर्मी कोरोना पॉजिटिव

पतरातू. पतरातू अंचल कार्यालय का एक और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. शनिवार को इसकी पुष्टि होते ही अंचल व प्रखंड कर्मियों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि 15 जुलाई को पांच अंचल कर्मियों का स्वाब लेकर जांच के लिए रिम्स भेजा गया था. इसमें एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. कोरोना संक्रमित कर्मी पीटीपीएस ऑफिसर क्लब में कोरेंटिन में था. पॉजिटिव की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पीटीपीएस ऑफिसर क्लब पहुंची.

एंबुलेंस से कोरोना पॉजिटिव कर्मी को इलाज के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल नयीसराय रामगढ़ भेजा. 14 जुलाई को भी एक अंचल कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. संभावना जतायी गयी कि नाै जुलाई को समाहरणालय, रामगढ़ के चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उनके संपर्क में आने से अंचल कर्मी संक्रमित हुआ है. शनिवार को पतरातू प्रखंड व अंचल भवन का मुख्य गेट बंद रहा. ग्रामीणों के प्रवेश पर पाबंदी है.

रामगढ़ में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

रामगढ़. राज्य से मिली रिपोर्ट व रामगढ़ में होने वाली जांच के क्रम में शनिवार को रामगढ़ में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इन पॉजिटिवों में पांच पतरातू, दो घाटो व चार रामगढ़ के हैं. शनिवार को समाहरणालय क्षेत्र के जांच के लिए 150 कर्मियों के सैंपल लिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.