डीमरा में पैक्स गोदाम निर्माण में बंगला ईंट के उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग

गोला प्रखंड के डीमरा गांव में पैक्स गोदाम निर्माण में घटिया ईंट के इस्तेमाल का आरोप। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

गोला: गोला प्रखंड के डीमरा गांव में निर्माणाधीन पैक्स गोदाम को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि गोदाम निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए बंगला ईंट का उपयोग किया जा रहा है. जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई जा रही है. उनका आरोप है कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है.

कई बार संबंधित लोगों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने और विरोध दर्ज कराने के बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी राशि से बनने वाले पैक्स गोदाम का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसानों को इसका लाभ सुरक्षित रूप से मिल सके.

उन्होंने निर्माण सामग्री व कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग करते हुए दोषी पाये जाने पर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं करायी गयी तो भविष्य में भवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. उन्होंने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >