मांडू: मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने गोविंदपुर टोला के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण की. मौके पर मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल दिया गया है. ताकि खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सके.
वही फुटबॉल मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया. खिलाड़ियों ने मुखिया के प्रति आभार जताते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग की. इस अवसर पर योगेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुइयां, ईश्वर शाह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
