जेएसएलपीएस की महिला दीदियों के धरना स्थल पर पहुंचीं विधायक ममता देवी, आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त

रामगढ़ में जेएसएलपीएस की महिला दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. विधायक ममता देवी ने स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से वार्ता की. उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया.

संजय शुक्ला की रिपोर्ट

रामगढ़ः रामगढ़ समाहरणालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से धरना दे रहीं जेएसएलपीएस की महिला दीदियों से शुक्रवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी ने मुलाकात की. विधायक धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनरत महिलाओं की समस्याओं व मांगों को विस्तार से सुना. इस दौरान महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की.

उपायुक्त से की वार्ता

महिला दीदियों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ममता देवी ने रामगढ़ उपायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने जेएसएलपीएस की महिलाओं की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. विधायक ने संबंधित मामलों में आवश्यक पहल करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें- छड़ीदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का Video वायरल, बड़कागांव मुखिया और पुत्र पर लगा मारपीट का आरोप

मंत्री दीपिका सिंह पांडेय को दी जानकारी

विधायक ने झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से भी वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आंदोलनरत महिला दीदियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा. उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

ममता देवी ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए रांची में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से महिला दीदियों की मुलाकात कराने को लेकर भी बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि मंत्री के समक्ष महिलाओं की मांगों को विस्तार से रखा जायेगा और सकारात्मक पहल के साथ उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा.

विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त

विधायक ने आंदोलनरत महिलाओं को भरोसा दिलाया कि अधिकारियों और सरकार के स्तर पर लगातार बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जायेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की जायज मांगों को लेकर वह उनके साथ खड़ी हैं और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा. विधायक के आश्वासन और वार्ता के बाद जेएसएलपीएस की महिला दीदियों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया. मौके पर बड़ी संख्या में जेएसएलपीएस की महिलाएं मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें- रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >