रामगढ़ के दुलमी में पीसीसी पथ का शिलान्यास, बरसात में आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत

अंबागढ़ा में पीसीसी पथ का शिलान्यास हुआ. विधायक ममता देवी ने नारियल फोड़कर कार्य शुरू किया. बरसात में आवागमन की समस्या होगी दूर, ग्रामीणों को मिलेगी राहत.

दुलमी से बासुदेव मुंडा की रिपोर्ट

दुलमी(रामगढ़). दुलमी प्रखंड के जमीरा पंचायत स्थित अंबागढ़ा में धनेश्वर बेदिया के घर से लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबागढ़ा तक शनिवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी ने नारियल फोड़कर पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाएं पहुंचाना प्राथमिकता

इस दौरान विधायक ममता देवी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यहां के ग्रामीणों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. खासकर बरसात के दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी. पीसीसी पथ बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झामुमो का केंद्र के खिलाफ धरना, खान-खनिज विधेयक वापस लेने की मांग

भूमि दान करने वाले जयनंदन महतो को दी बधाई

विधायक ने रास्ता निर्माण के लिए भूमि देने वाले जयनंदन महतो को बधाई दी. उन्होंने अंबागढ़ा में स्ट्रीट लाइट लगाने की भी बात कही.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, पूर्व पार्षद सह विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र महतो राजू, पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली, शेर बहादुर, पूर्व मुखिया प्रयाग महतो, तौफिक आलम, सुनील महतो, वीरेंद्र महतो, अमित बेदिया, जयनंदन महतो, देवलाल महतो, झुबर लाल महतो, चरकु महतो, अमर लाल महतो, धनेश्वर बेदिया, टिकेश्वर महतो, विकास कुमार, अरुण बेदिया, दिनेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: गुमला में घर की खिड़की तोड़ घुसे चोर, अलमारी तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >