रामगढ़. रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता महासमिति अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की. बैठक में 24 मार्च को रामनवमी महासमिति की मंगला जुलूस शोभायात्रा में रामभक्तों के महाजुटान पर विचार किया गया. कहा गया कि इस मंगला जुलूस को ऐतिहासिक बनाया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि इसकी तैयारी व जनसंपर्क अभियान जोरों से चल रहा है. एक मार्च को महासमिति का होली मिलन समारोह प्राचीन किला मंदिर में होगा. बैठक का संचालन विशाल जायसवाल ने किया. बैठक में ओम प्रकाश कुशवाहा, सौरभ जायसवाल, रूपेश महतो, संतोष नायक, तरुण साव, सुमित अग्रवाल, धीरज साव, पंकज दांगी, ऋषि विश्वकर्मा, नीतीश राम, सुदीप मिश्रा मौजूद थे.
मंगला जुलूस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
मंगला जुलूस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
