लेवी मांगने की योजना बनाते हुए अपराधी गिरफ्तार

लेवी मांगने की योजना बनाते हुए अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़. रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना पर पतरातू के तालाटांड़ निवासी मुखलाल गंझू (पिता बंधु गंझू) को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुखलाल गंझू किसी ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी की गाड़ियों से लेवी की मांग की योजना बना रहा है. आरोपी एक हथियार लेकर तालाटांड़ की पुलिया पर बैठा था. पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने छापामारी कर मुखलाल गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. उस पर पतरातू थाना में मामला दर्ज किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने अभियुक्त से भरठुआ बंदूक व एक मोबाइल फोन जब्त किया है. छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, पुअनि शिवा कच्छप व पतरातू थाना के पुलिस बल शामिल थे. प्रेस वार्ता में एसपी, एसडीपीओ, पुनि, थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >