गोला में 15 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर, कुसमा टोला में पसरा अंधेरा; जंगली हाथियों का भी सता रहा डर

गोला प्रखंड के कुसमा टोला में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है. इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है और जंगली हाथियों का डर भी सता रहा है.

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

गोला(रामगढ़). गोला प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर गांव के कुसमा टोला में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है. जिस कारण पूरे टोला में अंधेरा पसरा हुआ है और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग

जानकारी मिलने पर शनिवार को भाजपा के बरलंगा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गांव पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की तैयारी तेज, आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी; अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी

अंधेरे से जंगली हाथियों का भी डर

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अंधेरा रहने के कारण जंगली हाथियों का भय भी हमेशा बना रहता है. रात के समय लोगों को घरों से निकलने में परेशानी होती है और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है.

ये ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर सहदेव प्रजापति, राहुल कुमार, राजू मुंडा, देवदत्त महतो, उमेश प्रजापति, बलदेव महतो, आबिद हुसैन, मुकेश साहू, दुर्गा चरण पांडे, सगीर अंसारी, विनोद महतो, विराजो देवी, उगनी देवी, लतिका देवी, मुखलाल महतो, राध्या देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: ब्रजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत पर पूर्व विधायक भाई ने उठाये सवाल, कहा- पकड़कर हत्या की गयी; उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >