रामगढ़. समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने की. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किये गये कार्यों की जानकारी ली. इसे और भी प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी है. अवैध मुहानों को अच्छी तरह बंद करने काे कहा. उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने, अवैध मुहानों से किसी भी तरह का खनन कार्य नहीं करने को कहा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे.
खनन टास्क फोर्स में डीसी ने अवैध खनन पर रोक का दिया निर्देश
खनन टास्क फोर्स में डीसी ने अवैध खनन पर रोक का दिया निर्देश
