केदला: हाउसिंग कम्पलेक्स स्थित हॉलीक्रास स्कूल में स्पोर्ट्स कराटे डु ऑर्गेनाइजेशन इंडिया की ओर से कराटे ग्रेडिंग टेस्ट स्ट्रीम मार्शल आर्ट्स रामगढ़ के सेक्रेट्री संजय रजवार के द्वारा कलर बेल्ट का परीक्षा लिया गया. येल्लो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक बच्चों ने कडी मेहनत करने के बाद अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया.
मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल प्रिंसिपल डा. एस आर सेलिना एस बेक ने स्पोर्ट्स को लेकर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी बात भी रखी. जिसमें उन्होंने लड़कियों को आत्मरक्षा की कला सीखना जरूरी बताया.
मौके पर अतिथि के रूप में तपोवन पब्लिक स्कूल के संचालक रिजवान अंसारी और कराटे के महा प्रशिक्षक शेंसु राज भी मौजूद थे. इस अवसर पर स्कूल के पीटी शिक्षक पौलुस भीहन, जूलियट , शिवा कुमार,पियूष कुमार सहित कई अभिभावक शामिल थे.
