पतरातू. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सिद्धि टेक स्किल्स में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गयी. इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत करीब 400 महिला कर्मियों की सुविधा के लिए कैंटीन का उद्घाटन किया गया. कैंटीन का उद्घाटन सिद्धनाथ सिंह ने किया.
समारोह के दौरान कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मियों को विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया. बड़कागांव निवासी जयप्रकाश शर्मा और लावागढ़ा निवासी जलेश्वर महतो को बेहतर कार्य के लिए विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया. सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने दोनों कर्मियों को बधाई दी.
महिला कर्मियों की सुविधा को प्राथमिकता : सिद्धनाथ सिंह
सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि महिला कर्मियों की सुविधा के लिए कैंटीन की शुरुआत महत्वपूर्ण पहल है. संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.
कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक विपुल विद्याकार, विनोद प्रसाद, उदित कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अफजल कैसर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
