जल सहिया ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंड से जल सहित संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सीएम के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे.

गोला. रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंड से जल सहित संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सीएम के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. इस दौरान जिलाध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि हमलोग सात सूत्री मांग को लेकर नेमरा पहुंचे थे. हमलोग खुद सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे. लेकिन मांग की कॉपी सीएम हेमंत सोरेन के नाम वहां मौजूद पदाधिकारी को दी गयी है. उन्होंने सीएम से अपनी मांगों पर संज्ञान लेकर उचित पहल करने की मांग की. मौके पर मीना देवी, रीता देवी, सविता देवी, वीणा देवी, आशा देवी, शकुंतला देवी, कलावती देवी, सरिता देवी, तिलोत्तमा देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, सुलेखा देवी, सोनी कुमारी, प्रमिला कुमारी, संज्योति कुमारी, जयंती कुमारी, गीता देवी, रजनी देवी, सुमित्रा देवी, झुनिया देवी, बबीता देवी, सावित्री कुमारी, सुनीता देवी, शांति देवी, रीता देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे. ..बसंतपुर दुर्गापूजा कमेटी का गठन केदला. स्थानीय बसंतपुर दुर्गा मंडप में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के बीच बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया सरिता देवी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में बसंतपुर पंचायत की मुखिया सरिता देवी, सीसीएल केदला वाशरी के पीओ पीके सिंह व केबीपी के पीओ एससी गुप्ता को बनाया गया. वहीं अध्यक्ष पद के लिए मनोज महतो का चयन किया गया. वही सचिव चतुर्वेदी महतो, कोषाध्यक्ष कुंजलाल महतो, उपाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, प्रदीप महतो,रोहित महतो,चंदन महतो, रामप्रवेश महतो, सहसचिव, चन्द्रभूषण रंगीला, दिनेश कुमार, उमेश महतो, योगेंद्र महतो, रोहन महतो को बनाया गया. वहीं सदस्य के रूप में प्रभु महतो, रेवालाल, तेजनाथ, बैजनाथ, सुधीर लखन विश्वकर्मा,वकील महतो,तुलेश्वर विश्वकर्मा, खगेसर, संजय करमाली, गोपाल, सहदेव महतो,चरकु मुंडा, दयाल, प्रभु, जगदेव, भीम महतो,रामप्रवेश, अरविंद, ऋषिदेव गुरु,महेंद्र जीवलाल महतो,प्रयाग, हिरामन, गणेश, बलकु को रखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >