उरीमारी खदान में सुरक्षा को लेकर बैठक, पर्यवेक्षकों की कमी और पदोन्नति का उठा मुद्दा

उरीमारी में इनमौसा और प्रबंधन की बैठक में खदान सुरक्षा मानकों और पर्यवेक्षकों की कमी पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है.

उरीमारी: रामगढ़ जिले के उरीमारी वेस वर्क शॉप के समीप प्रबंधन की ओर से इनमौसा के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से खदान की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के दौरान खनन कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी विचार-विमर्श हुआ.

बैठक के दौरान खदान में खनन पर्यवेक्षकों की कमी का मुद्दा उठा

बैठक में इनमौसा उरीमारी के अध्यक्ष अमित कुमार राय ने खदान में खनन पर्यवेक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों की कमी के कारण खदान में कार्यरत कर्मियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी पड़ रही है. जिसका प्रभाव सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ सकता है. उन्होंने समय पर पदोन्नति नहीं होने की समस्या को भी खान प्रबंधन के समक्ष रखा और आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उरीमारी खान प्रबंधक ने यूनियन पदाधिकारियों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने खदान में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही.

बैठक में इनमौसा उरीमारी के सचिव श्रवण कुमार, संगठन सचिव रितेश पाल, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद मेहता, गणेश राम, विनोद, आशीष, कुलदीप, संदीप सिंह, रतनदीप सरकार, रणजीत मिश्रा, राजेश सिंह, रमेश सिंह उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में JPSC-JSSC प्रदर्शन पर पुलिस केस, 700 अज्ञात छात्रों समेत चार दर्जन से अधिक नामजद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >