गोला: गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित डीएबी (दिल्ली एकेडमिक बेस) पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने की. इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.
विद्यालय के चारों सदनों की ओर से परेड का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए जायेंगे. निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की बात कही. प्रधानाध्यापक संजीव महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अनुशासन बनाये रखने की अपील की.
मौके पर शिक्षक दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, आशीष कुमार सिंह, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, सविता महतो, अष्टमी कुमारी, वीणा कुमारी, गुड़ी कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो, केबी सहाय महतो सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.
