चितरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक ममता देवी ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की

रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. विधायक ममता देवी ने ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दिलाया. उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

रामगढ़: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया.

विधायक ममता देवी ने किया झंडोत्तोलन

चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन किया. विधायक ने कहा कि देश को आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है. उनके त्याग और बलिदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी बोध कराती है.

उन्होंने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी समाज और वर्ग के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करते हुए देश के विकास में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने युवाओं से देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की.

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. मौके पर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, दीपक मिंज, प्राचार्य रणवीर कुमार, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर, चंद्रशेखर पटवा, चित्रगुप्त महतो, योगेश महतो सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >